रायपुर

राजधानी में गर्मी कर असर होली से पहले ही पारा 35 के पार
21-Feb-2023 6:39 PM
राजधानी में गर्मी कर असर होली से पहले ही पारा 35 के पार

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


रायपुर, 21 फरवरी। राजधानी में होली के पहले ही सूरज ने  अपना तेवर बदलना शुरू कर दिया है। दिन में शहर की सडक़े तपने लगी है। पिछले 20 सालों में पहली बार फरवरी में इतना तापमान दर्ज हो रहा है। कई राज्यों में 33-34 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा रहा है। जो सामान्य से 9 डिग्री तक ज्यादा है। इस वर्ष फरवरी में बारिश कम होने और मौसम में आनेवाले बदलाव के कारण गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोडऩे जा रही है। शहर और आसपास के इलाकों में तो दोपहर का पारा तापमान 35 से पार हो गया है। वहीं शाम होते होते लोगों को कुछ राहत मिल पाता है। इधर रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कई राज्यों में जहां बारिश में 90 फीसदी तक की कमी आयी है। तापमान में बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण हो सकता है। आईएमडी की मानें तो देशभर में एक जनवरी से 17 फरवरी तक सामान्य से 35 फीसदी तक कम बारिश हुई है।

सर्दियों में अक्तूबर से दिसंबर के बीच भी बारिश नहीं के बबरार हुई। जिसके चलते गर्मी बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फरवरी में तापमान में तेजी का एक कारण देश के अधिकतर हिस्से में बहुत कम मात्रा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो इस बढ़ते तापमान के चलते इसका असर दलहन और रबी के फसलों पर भी देखा जा सकता है। जिसका सीधा असर सिंचाई पर पड़ता है। गर्मियों में सब्जियों के पैदावार पर देखा जा सकता है।


अन्य पोस्ट