रायपुर
प्रमुख अभियंता के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
21-Feb-2023 6:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 फरवरी। प्रदेश के यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने वर्कचार्ज और कर्मचारियों के मानदेय को लेकर जलसंसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता के खिलाफ याचिका दायर किया है। जिसमें उच्च न्यायालय ने जलसंसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को न्यायालय की अवमानना मामले में 14 मार्च 2023 को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया था। कर्मचारियों को अवकाश नगदी करण की राशि दिए जाने के लिए अधिवक्ता वैभव पी शुक्ला के माध्यम से याचिका कर्मचारियों ने दायर किया गया था। जस्टिस नरेंद्र के व्यास की एकल पीठ ने विस्तार से आदेश करते हुए अवकाश नगदी करण की राशि सभी याचिका कर्ता कर्मचारियों को प्रदाय किए जाने आदेश जारी करने के बाद भी 6 माह अधिक समय जाने पर भी राशि नहीं दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


