रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 फरवरी। साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद की ओर से दो दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम स्त्री-2023 सृजन और सरोकार का आयोजन 19 और 20 फरवरी को शहर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस स्थित कन्वेंशन हॉल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कविता पाठ कहानी पाठ संगीत प्रस्तुति और स्त्री लेखन व स्त्री मुद्दों पर वक्तव्य और चर्चा आयोजित की जा रही है।
इस संबंध में संयोजक व वरिष्ठ साहित्यकार जया जादवानी ने बताया कि आयोजन में पहले दिन 19 फरवरी रविवार को सुबह 10.30 बजे का सत्र च्स्त्री लेखन नए प्रश्न नई चुनौतियां विषय पर होगा। जिसमें संयोजक जया जादवानी, देवी प्रसाद मिश्र, गिरिराज किराडू, सुजाता और रश्मि रावत अपनी बात रखेंगे। दोपहर 2 बजे भाषा का स्त्री पक्षज् विषय पर रोहिणी अग्रवाल, अलका रंजन और प्रियंका दुबे चर्चा करेंगे। वही शाम 4 बजे कहानी पाठ सत्र में जयशंकर, प्रत्यक्षा, आकांक्षा पारे काशिव व दीपिका सिंह अपनी कहानियों का पाठ करेंगे। शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक संध्या में के रोहन नायडू के निर्देशन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कलाकारों की वायलिन पर अनूठी प्रस्तुति होगी। दूसरे और अंतिम दिन 20 फरवरी सोमवार सुबह 10.30 बजे च्साहित्य में स्त्री और स्त्री का साहित्य विषय पर रोहिणी अग्रवाल, हेमलता महिश्वर, प्रिया वर्मा,पूनम वर्मा और आशीष मिश्र अपनी बात रखेंगे।
दोपहर 2 बजे च्साहित्य में स्त्री दृष्टि क्या है.. इस विषय पर जयशंकर, प्रत्यक्षा,लवली गोस्वामी और प्रियंका दुबे दर्शकों से रूबरू होंगे। शाम 4 बजे कविता पाठ सत्र में देवी प्रसाद मिश्र, मृदुला सिंह, गिरिराज किराडू, श्रुति कुशवाहा, पूनम अरोड़ा, सुमेधा अग्रश्री,नेहल शाह, प्रिया वर्मा, रूपम मिश्र और लवली गोस्वामी अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।


