रायपुर

अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढऩे लगा
17-Feb-2023 6:55 PM
अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढऩे लगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। उत्तर भारत से आने वाली हवा की रफ्तार अब कम होने लगी है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढऩे लगा है।

बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन रायपुर का पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। ठंड में थोड़ी और कमी आएगी। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। इससे पहले गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। रायपुर की तुलना में अभी भी बिलासपुर संभाग में ठंड का प्रभाव ज्यादा बना हुआ है।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पेंड्रारोड में 11.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में ठंड थोड़ी कम पड़ेगी।


अन्य पोस्ट