रायपुर

ठा. पूरनसिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022 दो दिवसीय समारोह कल
17-Feb-2023 6:51 PM
ठा. पूरनसिंह स्मृति सूत्र सम्मान 2022 दो दिवसीय समारोह कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 फरवरी। कल  शनिवार  को सूत्र सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस साहित्यिक समारोह में  2022 का ठा. पूरनसिंह स्मृति सूत्र सम्मान कवि- इतिहासकार आईएएस डॉ. संजय अलंग को प्रदान किया जायेगा।

कार्यक्रम संस्कृति  विभाग रायपुर के सभागार में दो सत्रों में आयोजित है। प्रथम सत्र में मुख्य  अतिथि कवि - संपादक लीलाधर मंडलोई  उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर राजस्थान  के  आलोचक राजाराम भादू करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में   त्रिलोक महावर, कवि लेखक जगदलपुर, सुभाष मिश्र, रायपुर के साथ   आलोचक जयप्रकाश, राजनांदगांव व कवि - अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, बिलासपुर के साथ हिन्दी के कवि प्रतापराव कदम, खडंवा उपस्थित रहेंगे। प्रथम सत्र में सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। डा. संजय अलंग की कविताओं पर व्यक्तव्य शरद कोकास, दुर्ग, रजत कृष्ण बागबाहरा और अजय चंन्द्रवंशी कवर्धा का होगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार - कवि सतीश जायसवाल, बिलासपुर रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर सिंह दोस्त, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद  करेंगे व विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि आलोचक नासिर अहमद सिंकदर उपस्थित रहेंगे। सूत्र सम्मान समारोह का संचालन आमोद श्रीवास्तव, नांदगांव एवं प्रखर सिंह  जगदलपुर द्वारा किया जाएगा। इस सम्मान समारोह में संजय अलंग की कविताओं पर एकाग्र नाट्य मंचन बिलासपुर के रंगकर्मी   शैलेंद्र कुशवाहा के निर्देशन में खेला जायेगा। इस कार्यक्रम  में  कवियों - लेखकों की उपस्थिति  महत्वपूर्ण होगी ।


अन्य पोस्ट