रायपुर
चारे के लिए 50 कैरेट टमाटर, 24 थैली भाटा 12 थैली लौकी का स्वेच्छिक दान
17-Feb-2023 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 फरवरी। निगम की पहल पर नगर के गौ सेवक अशोक पटवा नेफुण्डहर गौठान में पल रहे गौवंश के चारे के लिए 50 कैरेट टमाटर एवं लगभग 24 थैली भाटा और अन्नपूर्णा वेज ने लगभग 12 थैली लौकी का स्वेच्छिक दान किया।इस दौरान जेसी संतोष पाण्डेय,ईई केके शर्मा, विजय शर्मा, .अदिव्य हाजरी, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी उपस्थित थे। महापौर ढेबर ने कहा कि श्री पटवा गौ वंश की सेवा करने का अत्यंत सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पुन: सभी कृषकों से अपने खेतोँ में पैरा जलाने के बजाए निगम के गौठानों में चारे के लिये दान देने का विनम्र अनुरोध किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


