रायपुर
प्रदर्शन के लिए भीड़ का संकट
16-Feb-2023 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मोर आवास मोर अधिकार के नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा के बांसटाल स्थित बंगले को घेरा। विधायकों के दफ्तर बंगले घेरने का यह सिलसिला तीन दिन से चल रहा है। पहले विधायक कुलदीप जुनेजा और आज शर्मा की बारी थी। इन प्रदर्शनों में दो दिनों से यही कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। कल जुनेजा ने कार्यकर्ताओं का गला तर करने छांछ की व्यव्यस्था की थी। और आज शर्मा ने स्वल्पाहार की। यह अलग बात है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नास्ता नहीं किया, और ज्ञापन देकर लौट गए। बताया जा रहा है कि इन प्रदर्शनों के लिए भाजपा के पास भीड़ जुटाने का संकट है। दो दिन पहले हुई संगठन की बैठक में दो मंडल अध्यक्षों ने बार-बार भीड़ जुटाने को मुश्किलभरा काम बताया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


