रायपुर

स्वागत समिति में , केंद्रीय मंत्री सिंधिया समर्थक भी...!
14-Feb-2023 4:43 PM
स्वागत समिति में , केंद्रीय मंत्री सिंधिया समर्थक भी...!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी। 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा और सुझाव के लिए सवा सौ से अधिक सदस्यों वाली स्वागत समिति की बैठक दोपहर होने जा रही है। बैठक प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में समिति के एक सदस्य को लेकर उहापोह की स्थिति है। वो है दीपक दुबे। ये दुर्ग वाले हैं या रायपुर वाले स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह उहापोह , शैलजा ही दूर करेंगी। संगठन सूत्रों का कहना है कि दुर्ग वाले हैं उन्हें ही काल किया गया है। यदि ऐसा है तो बताया गया है कि ये, पहले माधवराव सिंधिया और उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रहे हैं। सिंधिया इस समय भाजपा में हैं।इतना ही नहीं दीपक दुबे, दुर्ग विधायक अरुण वोरा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। वोरा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस कब ज्वाइन किया उन्हें जानकारी नहीं है।  स्पष्ट है कि उनके कांग्रेस प्रवेश या सदस्यता नहीं है। ऐसे में स्वागत समिति, जो दिल्ली से एप्रुव होकर आई है, इसमें दुर्ग वाले दीपक दुबे का नाम कैसे और किसके कहने पर शामिल किया गया। पीसीसी के एक महासचिव का कहना है कि संगठन के जानकारी में यह मामला आया है, सुश्री शैलजा से चर्चा कर क्लीयर कर लिया जाएगा।

15 नाम और जुड़े
24 से 26 फरवरी तक राष्ट्रीय कांग्रेस का महा अधिवेशन होना है। इस अधिवेशन की तैयारियां जोरों से चल रही है। कांग्रेस ने स्वागत समिति में 114 नेताओं की लिस्ट जारी की थी। अब इसमें 15 नेताओं को  और जोड़ा गया है। इनमें  सीएम सलाहकार रुचिर गर्ग, विनोद वर्मा, प्रतिमा चंद्राकर, चुन्नीलाल साहू, प्रेमचंद जायसी, वीरेश ठाकुर, शफी अहमद, राजेंद्र तिवारी, सुभाष धूप्पड़, वाणी राव, सीमा वर्मा, राजेंद्र साहू, रजनू नेताम , आरती सिंह कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का नाम जोड़ा गया हैं।


अन्य पोस्ट