रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11फरवरी। उरला इलाके में राह चलते लोगों से मोबाईल लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लूट के दो मोबाईल को जब्त किया गया।
रोहित कुमार यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सवारिया राईस मिल गोगांव में काम करता है। और वहीं क्वार्टर में रहता है। जो 9फरवरी को सुबह 8 बजे सरोरा से गणेश ढ़ाबा के रास्ते सवारिया राईस मिल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर पेंट के जेब में रखा 2 मोबाईल को लूट कर फरार हो गया। रोहित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 392 का अपराध दर्ज किया।
जानकारी मिलने पर एंटी क्राइम साइबर थाना की टीम ने घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपी की तलाश की गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने भनपुरी निवासी राजेन्द्र कुमार साहू को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर लूट करना स्वीकार किया। आरोपी राजेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 2मोबाईल को जब्त कर कार्रवाई की गई।


