रायपुर

एयर इंडिया से छत्तीसगढ़ का 40 वर्षों का रिश्ता टूटा
09-Feb-2023 4:25 PM
एयर इंडिया से छत्तीसगढ़ का 40 वर्षों का रिश्ता टूटा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 फरवरी।
एयर इंडिया ने मेल भेजकर सभी को सूचित कर दिया है कि 13 फऱवरी से मुंबई रायपुर विशाखापटनम मुंबई एआई 651 उड़ान को स्थायी रूप से बंद कर किया जा रहा है।इसके साथ ही एयर इंडिया का वर्षों पुराना रायपुर स्टेशन बंद हो जाएगा।लगभग 40 वर्ष तक रायपुर में उड़ान भरने के बाद इसे बंद किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों ने पहली बार एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली गये थे। कुछ बड़े बड़े उद्योगपति भी एयर इंडिया की उड़ान से ही हवाई यात्रा प्रारम्भ किया था।लगभग चार दशकों  के बाद छत्तीसगढ़ से एयर इंडिया की 13 को विदाई उड़ान होगी।

सूत्रों ने बताया कि विस्तारा में विलय के बाद मेनेजमेंट ,  कास्ट कटिंग की योजना के तहत कुछ शहरों से एयर इंडिया के कुछ उड़ानें औ आफिस भी बंद कर रहा है। इसके चलते रायपुर स्टेशन के दो तीन दर्जन स्टाफ के समक्ष समस्या आ खड़ी हुई है। वहीं दूसरी ओर अब रायपुर - मुंबई रूट पर 4 उड़ानों के साथ इंडिगो का एकाधिकार होगा। सरकारी सेवाओं को पसंद करने वाले,इसे सरकार की निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की योजना बता रहे हैं। व्यास ट्रैवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने उड़ान बंद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अफसोसजनक है। दूसरी सर्विस आने तक इंडिगो की मोनोपली रहेगी।
 


अन्य पोस्ट