रायपुर

शंकराचार्य ने मोदी को सर्टिफिकेट दे दिया है - चौबे
08-Feb-2023 7:33 PM
 शंकराचार्य ने मोदी को सर्टिफिकेट दे दिया है - चौबे

रायपुर, 8 फरवरी। संसदीय कार्यमंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता रविन्द्र चौबे ने नक्सलवाद को लेकर शंकराचार्य. स्वामी निश्चलानंद के बयान के हवाले से भाजपा पर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा करते हुए चौबे ने कहा कि 15 साल प्रदेश में नक्सलियों की समानांतर सरकार चलती रही है। भाजपा शासन में जेल ब्रेक, झीरम कांड जैसे मामले हुए। और आज इन चार सालों में नक्सली सिमट गए हैं। शंकराचार्य द्वारा मोदी को हिन्दूत्व का पक्षधर न बताए जाने पर चौबे ने कहा स्वामीजी के सर्टिफिकेट के बाद अब कुछ नहीं बचता। उन्होंने कहा भाजपा मूल समस्याओं पर बात नहीं करती वह ध्यान बांटने जाति धर्म की बात करती है।


अन्य पोस्ट