रायपुर

महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
08-Feb-2023 7:33 PM
महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 8 फरवरी। उरला इलाके में एक महिला पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर पांच महीनों से फरार आरोपी संजीत शाहा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। संजीत, महिला को गंभीर चोट पहुंचाकर भागा था। जिसे उरला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से धरदबोचा है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट