रायपुर
दो लाख लोगों को मिली आरओबी की सुविधा, साहू ने काटा फीता
03-Feb-2023 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 फरवरी। गुढिय़ारी, कोटा और गोगांव आवाजाही करने वाले करीब दो लाख शहरवासियों को एक और बड़ी सुविधा मिल गई है। अब से कुछ देर पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने तेलघानी आरओबी का औपचारिक लोकार्पण किया। हालांकि ब्रिज से आवागमन पखवाड़े भर से शुरू हो गया था।शहर की जनता को सुगम यातायात की सुविधा मिल गई है। यह ब्रिज अप,डाउन दोनों रास्तों के साथ बनाया गया है।35.54 करोड़ रूपए की लागत से 526 मीटर लंबा यानी आधा किलोमीटर
आरओबी बनाया गया है। इसकी योजना भाजपा शासनकाल में मंजूर की गई थी। यह पूरी तरह से रेलवे की तकनीक के अनुसार निर्मित है। रेलवे अपने आरोबी 100 वर्षों तक की मजबूती के ड्राइंग, डिजाइन के तहत बनाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


