रायपुर

मंत्रियों के साथ शैलजा की बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय की
21-Jan-2023 4:20 PM
मंत्रियों के साथ शैलजा की बैठक, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा तय की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी कुमीर शैलजा ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूदगी में पीसीसी की बैठक ली। इस बैठक में मंत्री रविन्द्र चौबे, शिव डहरिया, जय सिंह अग्रवाल, सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, चंदन यादव,  सप्तगिरी उलका, महासचिव अमरजीत छाबड़ा, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा 26 जनवरीसे पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भारत जोड़ो का विस्तार है।  अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी।

एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 30 दिन में 90,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जाएगा।
 


अन्य पोस्ट