रायपुर

मकर संक्रांति पर कुलेश्वर और हटकेश्वर महादेव पूजे गए
14-Jan-2023 5:01 PM
मकर संक्रांति पर कुलेश्वर और हटकेश्वर महादेव पूजे गए

रायपुर, 14 जनवरी। मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रायपुर के महादेव घाट में ब?ी संख्या में लोगों ने महानदी में डुबकी लगाकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कई जगहों पर पतंग उत्सव भी मनाया जाएगा वहीं राजिम में त्रिवेणी संगम में भी श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान कुलेश्वर नाथ की पूजा की। लोगों ने तिल का दान भी किया। राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पहुंचे स्थानीय लोगों ने कहा कि आज काफी पवित्र दिन है।  इस दिन गुड़, तिल का दान कर हम त्यौहार मनाते हैं। इसके साथ ही घर में विशेष प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं। परिवार के साथ मिलकर पतंगबाजी भी करेंगे। मकर सक्रांति पर प्रदेश की धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आज त?के अंचल सहित प्रदेश के दूर दराज से काफी लोगों ने पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी संगम में महिलाओं ने पुण्य स्नान कर रेत के बालुओं से भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की।  भगवान राजीव लोचन, कुलेश्वर नाथ महादेव की मंदिर में मत्था टेककर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की


अन्य पोस्ट