रायपुर
बजाज फायनेंस से ज्यादा लोन दिलाने 15 महीनों में ठग लिए 10 लाख
08-Jan-2023 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। लोन दिलाने के नाम पर 15 महीनों में 15 लाख रूपए ठग लिए गए। हर्षित विहार कालोनी उरकुरा खमतराई निवासी अशोक शर्मा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक 88815 35061नंबर के फोन धारक ने अशोक शर्मा को फरवरी -21 से मई 22 के दरम्यान 15 लाख का लोन दिलाने काल किया। वह हर बार आधा दर्जन अलग अलग नंबर से कॉल करता रहा। हर काल पर आधार कार्ड,पैन कार्ड, फोटो भेजने कहता। अशोक शर्मा को बजाज फायनेंस से ज्यादा लोन दिलाने का झांसा देता रहा। इसके एवज में उसने अशोक शर्मा से 10 बैंक खातों में 10 अलग अलग डेट्स पर 15 लाख रूपए ट्रांसफर कराया। छह जनवरी 23 तक लोन न मिलने पर अशोक शर्मा ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


