रायपुर

उत्तरी हवाएं प्रदेश में ठंड बढ़ाएंगी
07-Jan-2023 2:00 PM
उत्तरी हवाएं प्रदेश में ठंड बढ़ाएंगी

राजधानी के मरीन ड्राइव का दृश्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जनवरी।
उत्तर से आ रही हवा के शुष्क और ठंडी होने के कारण प्रदेश में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभावित है।
प्रदेश में शनिवार  को मौसम शुष्क  तथा आकाश साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक दो पैकेट में हल्के घना से मध्यम घना कोहरा प्रात:काल में बन सकता है। कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱ अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 रहेगा। जबकि कोरिया का अधिकतम 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की आशंका है।

कोरबा का हाल भी बुरा रहने वाला है यहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 10.9 के आस पास रहेगा। वहीं आज अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 के आस पास रहने वाला है। जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.2 रहेगा।

प्रदेश में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। तो दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी  बस्तर संभाग में अगले दो दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक न्युनतम तापमान में गिरावट होने को सम्भावना है।


अन्य पोस्ट