रायपुर

6 माह से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार
05-Jan-2023 6:25 PM
6 माह से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 5 जनवरी। आमानाका इलाके में एक नाबालिग का रेप हो गया। आरोपी नाबालिग से एक साल से जबरन दुष्कके करता रहा। जिसके बाद से वह फरार हो गया। मामले मेंं एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मान प्रदीप बोपाराय बताया जा रहा है।  आरोपी के खिलाफ धारा 376(3)  4, 5-(ठ), 6 पाक्सो एक्ट का दर्ज कर कार्रवाही की गई।  पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक वर्ष सेे प्रदीप बोपाराय आमानाका स्थित एक लॉज मे ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता था। जिसके बाद से आरोपी फरार हो गया। लडक़ी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी आमानाका के पास एक मकान में छुपा हुआ है। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर प्रदीप बोपाराय को गिरफ्तार किया। आरोपीे 6 महीने से फरार चल रहा था।


अन्य पोस्ट