रायपुर

कृषि पंचांग 2023 का विमोचन, इसमें नई योजनाओं का विवरण भी
02-Jan-2023 3:52 PM
कृषि पंचांग 2023 का विमोचन, इसमें नई योजनाओं का विवरण भी

रायपुर, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा प्रकाशित ‘कृषि पंचांग 2023’ का विमोचन किया। श्री बघेल ने इसके प्रकाशन पर विश्वविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और इसे किसानों की खेती-किसानी संबंधी जानकारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि पंचांग 2023 का विमोचन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषक हितैषी नीतियों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ कृषि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। मुझे प्रसन्नता है कि इस प्रकाशन में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन तकनीक तथा छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को सम्मिलित किया गया है। इससे कृषकों को खेती-किसानी के संबंध में बेहतर से बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी। इस तारतम्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि संबंधी विभिन्न कार्ययोजनाओं के माध्यम से नवीनतम जानकारी तथा अनुसंधान कार्यों को सीधे किसानों तक जोडऩे के प्रयास में कृषि पंचांग का प्रकाशन एक सशक्त माध्यम है।
 


अन्य पोस्ट