रायपुर

शहर के एंट्री प्वाइंट पर दुर्घटनाएं रोकने नई व्यवस्था
16-Dec-2022 6:57 PM
शहर के एंट्री प्वाइंट पर दुर्घटनाएं रोकने नई व्यवस्था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 दिसंबर। राजधानी और आसपास अत्यधिक सडक़ दुर्घटना जन्य स्थलों का कलेक्टर  एवं एस एस पी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इन इलाकों में सडक़ दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधार करने  निर्देश दिए।

धनेली नाला पुल से मेटल पार्क तक (ब्लैक स्पॉट)-धनेली नाला पुल से मेटल पार्क टर्निंग तक विगत 3 वर्षों के भीतर हुई 06 गंभीर सडक़ दुर्घटना में 9 लोगों की मृत्यु हुई एवं 09 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सर्वेश्वर भूरे एवं पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल ने  यातायात व्यवस्था बनाए जाने हेतु निम्नानुसार निर्देश दिए गए।  चौक पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु हाई मास्क लाइट लगाने।  मार्ग में पर्याप्त संख्या में संकेतक बोर्ड एवं दिशा सूचक बोर्ड लगाने।  पुल के नीचे सर्विस रोड में गड्ढों का समतलीकरण कर मार्ग चौड़ीकरण करना। धनेली से आने वाली यातायात को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग में जोडऩे हेतु एप्रोच  रोड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने बताया गया।


अन्य पोस्ट