रायपुर
17 को गौरव दिवस मनाने की तैयारी, खडग़े और गहलोत, सुक्खू आ सकते है
13-Dec-2022 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 दिसंबर। 15 साल के लंबे अंतराल बाद 71 विधायकों के बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद सीएम भूपेश बघेल और उनका मंत्रिमंडल 4 साल पूरा करने जा रहा है।इ मौके पर सरकार उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। सरकार 17 दिसम्बर को पूरे कर रही है। उस दिन गौरव दिवस मनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को आमंत्रित किए जाने की जानकारी मिल रही है। इस मौके पर राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के सीएम भी बुलाए जा सकते हैं। गौरव दिवस में होंगे कई कार्यक्रम। महिला स्व सहायता समूह,, गोठान समिति और किसान को जश्न में शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इस दिन सीएम सुबह 11 बजे राज्य की जनता के लिए संदेश देंगे। बीते 22 वर्षों में ऐसा पहली बार होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


