रायपुर

बस्तर में बूंदाबांदी, रायपुर में बदली
10-Dec-2022 2:37 PM
बस्तर में बूंदाबांदी, रायपुर में बदली

रायपुर, 10 दिसंबर। प्रदेश के कई जिलों में चक्रवाती तूफान मैंडूस का असर दिखने लगा है। पिछले दिनों बस्तर के कुछ इलाकों में बुंदाबांदी हुई है। वहीं शनिवार को मौसम का करवट बदल चुका है। छत्तीसगढ़ में बादल छाएं हुए है। प्रदेश में कोरिया जिला सबसे ज्यादा ठंड दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

आपको बता दें कि, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र्रप्रदेश समेत कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मैंडूस का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने इसका असर छत्तीसगढ़ में दिखने की संभावना जताई है। आज प्रदेश में बादल छाएं हुए है। वहीं दिन का मौसम भी ठंडा हो गया है। बिलासपुर और बस्तर संभाग में बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में कोरिया सबसे ठंडा जिला छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले में 10 दिसंबर को 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
इसके अलावा बिलासपुर में 14.6, रायपुर में 16.8, राजनांदगांव में 15.5, दुर्ग में 14.2, सरगुजा में 9.6, जशपुर में 11.5 और बस्तर में 16.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
 


अन्य पोस्ट