रायपुर

बस्तर में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान
06-Dec-2022 5:32 PM
बस्तर में 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 दिसंबर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने जा रहा है। प्रदेश में कल  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मंगलवार तक गिरावट, 3-4 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। बस्तर संभाग  में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर अभी जारी रहेगा। 7 दिसम्बर तक 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट सम्भावित है।

स्कूल का समय बदल

ठंड के प्रकोप को देखते हुए सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कवर्धा के बाद  जीपीएम जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाईमिंग में बदलाव किया है। जानकारी के अनुसार  अब जिले के सभी स्कूल देर से खुलेंगे। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 8: 45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को दोपहर 12:30 से 4 तक संचालित होगी। दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:30 से 4 तक संचालित होंगी। वहीं शनिवार को प्रात: 8:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे संचालित होगी। एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9:45 से दोपहर 4 बजे तक संचालित होगी। वही शनिवार को प्रात: 8:45 से दोपहर 12:45 तक संचालित होंगी। यह आदेश 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।


अन्य पोस्ट