रायपुर

आमासिवनी, पारागांव में सडक़ दुर्घटना, दो लोगों की मौत
01-Dec-2022 5:06 PM
आमासिवनी, पारागांव में सडक़ दुर्घटना, दो लोगों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 दिसंबर।
आरंग थाना इलाके में तेज रफ्तार वाहन ने बाईक सवार को पिछे से ठोकर मारने से घायल हो गया। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार पारागांव के पास निसदा रोड पर रविवार को देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाईक सवार युवक को पीछे से ठोकर मारी जिससे वह बाईक से नीचे गिरने से घायल हो गया। वहां रास्ते में जाते लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसका गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान  बिरकोनी निवासी पवन कुमार मौत हो गई। पुलिस ने  अज्ञात वाहन चालक पर 304 का अपराध दर्ज किया है। 

इधर विधान सभा इलाके में आमासिवनी के पास तेज लापरवाही से बाईक चलाते समय पीछे बैठी वृद्ध महिला बाईक से फिसल का निचे गिर गई। गिरने से उसे सिर और पैर पर गंभीर चोट आई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बलौदाबाजार निवासी द्रौपदी कन्नौजे 62 साल की मौत हो गई। 
 मजदूर की करंट से मौत
रायपुर,1दिसंबर। शहर के औद्योगिक इलाकों में एक बार फिर ठेकेदारों की लापरवाही देखने को मिली है। कम्पनी में बिना सुरक्षा उपकरण के काम करते मजदूर की दुर्घटना में मौत हो गई।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूजा पशु आहार मेटल पार्क में काम करने के दौरान बिजली का करंट लगने से वहां काम कर रहे मजदूर गिरवर निषाद बुरी तरह घायल हो गया। कम्पनी के कर्मचारियों ने आनन फानन में घायल को इलाज के लिए डीकेएस में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने  मामले में 304 का अपराध दर्ज कर आरोपी ठेकेदार गोपाल राव को गिरफ्तार किया। 

 


अन्य पोस्ट