रायपुर

79.24लाख के सडक़ डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन
21-Nov-2022 4:54 PM
 79.24लाख के सडक़ डामरीकरण कार्य  का भूमिपूजन

रायपुर, 21 नवम्बर।  उत्तर विधानसभा क्षेत्र केपंडरी स्थित गुरुगोविन्द सिंह वार्ड क्र 29 में  विधायक  कुलदीप सिंह जुनेजा एवं  महापौर  एजाज ढेबर ने  सडक़ डामरीकरण का भूमिपूजन किया। सडक़ का डामरीकरण 79.24 लाख रु की लागत से होगा।गुरू गोविन्द सिंह वार्ड के अंतर्गत  चॉइस सेन्टर बाजू गली से अशोका हॉस्पिटल तक, श्री शिवम से ढिल्लन के मकान तक,रविकांत गर्ग के घर से अंकुर इंस्टीट्यूट तक, औरम मार्ट से खादी ग्रामोद्योग तक,माता गैरेज से विश्व हिंदू परिषद तक, बिट्टू किराया भंडार से खान के घर तक,अनिल किराना से दुर्गा मैदान तक,झंडा चौक से अणुव्रत पुल डामर मार्ग का संधारण लगभग 300 मीटर, झंडा चौक से सुलभ तक डामरीकरण होगा। 

इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षद पुरूषोत्तम बेहरा,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सेवक महानंद,ब्लॉक कॉन्ग्रेस अध्यक्ष दीपा बगघा,पप्पू ईरानी,अख्तर खान,सायरा बानो, रतन सोनी,गुड्डू खान,गगनदीप सिंह,  निगम के  अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट