रायपुर

पति, और ससुर पर 1.22 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने की रिपोर्ट कराई महिला ने
21-Nov-2022 2:57 PM
पति, और ससुर पर 1.22 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने की रिपोर्ट कराई महिला ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवम्बर।
शहर के एक  कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसके बैंक खाते में रखी रकम में से 1.22 करोड़ रुपए उसकी सहमित के बिना पति ने अपने और अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिया है। इस मामले में आरोपी पति और उसके पिता यानी महिला के ससूर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से  मिली जानकारी के मुताबिक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और वर्तमान में पेशे से एल्युमिनियम कारोबारी  राहुल गुप्ता और पवन गुप्ता के खिलाफ ये रिपोर्ट  राधिका गुप्ता ने दर्ज कराई है। आरोपी मकान नंबर एम- 20, सेक्टर 01 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर (ससुराल ) में रहते है। पीडि़ता मूलत: अंबिकापुर की रहने वाली है। दोनो में विवाद के बाद करीब 11 महीने से राधिका अपने ससुराल में है।

पुलिस को राधिका ने दी जानकारी के मुताबिक उसने स्वयं ट्यूशन व अन्य कारोबार करके अपना आय का स्त्रोत बनाई थी। शादी के समय व शादी के बाद उसके मायके परिवार से गिफ्ट जेवर व नगदी रकम प्राप्त हुए थे, जिसमें से कैश उसने अपने बैंक खाते में रखे थे? ।बैंक में कुल राशि करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए थी।


अन्य पोस्ट