रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवम्बर। राजधानी के अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 9 सटोरिये गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 5,965 रूपये सहित सट्टा-पट्टी जब्त किया गया।यह कार्रवाई कोतवाली, गंज,टिकरापारा, गोलबाजार एवं मुजगहन में धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार सटोरियों में घनश्याम शर्मा उम्र 43 वर्ष पचपेड़ी नाका सर्वोदय नगर थाना न्यू राजेंद्रनगर, राकेश कनौजे उम्र 40 वर्ष काशीराम नगर तेलीबांधा, मुकेश सागर (35)आमानाका कुकुरबेड़ा,अशोक जाल उम्र 38 वर्ष नेहरू नगर कालीबाड़ी, जय तांडी उम्र 40 साल नेहरू नगर कालीबाड़ी महेन्द्र ध्रुव उम्र 32 साल निवासी साहूपारा भाला चौक के पास गंज मनोज बेहरा उम्र 30 साल कुशालपुर संतोषी चौक, होमलाल जांगड़े उम्र 26 साल निवासी ग्राम तूता राखी, शिवचरण चेलक उम्र 26 साल निवासी ग्राम बनरसी माना कैम्प।


