रायपुर

जंगल से घिरे शहरों में तापमान गिरावट, राजधानी रही गर्म
20-Nov-2022 4:52 PM
जंगल से घिरे शहरों में तापमान गिरावट, राजधानी रही गर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवम्बर।
शनिवार से न्यूतनम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर की दिशा से ठंडी हवा भी आ रही है। बीती रात प्रदेश में सबसे कम तापमान नारायणपुर में 8.2  और कोरिया 8.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे प्रदेश के  जंगलों से घिरे सभी शहरों में भी तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस और उससे नीचे ही है। वहीं राजधानी की रात 15.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गुजरी।

 


अन्य पोस्ट