रायपुर

तीसरे सप्ताह 8.67 लाख टन से अधिक धान खरीदी
19-Nov-2022 4:58 PM
तीसरे सप्ताह 8.67 लाख टन से अधिक धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवम्बर।
तीसरे सप्ताह किसानों से समर्थन मूल्य पर कुल  8 लाख 67 हजार  487  टन धान की खरीदी की गई है। 
 

एक  नवंबर सेअब तक लगभग 2 लाख 61 हजार 346  किसानों से 8 लाख 67  हजार 487 टन धान की खरीदी हुई है। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 1777.59 करो? रुपए का भुगतान जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। 

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 30 हजार 895 किसानों से 1 लाख 10 हजार 251 टन धान तथा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 16 हजार 590  टन धान की खरीदी की गई। 
आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए राज्य में धान उपार्जन के लिए 38 हजार 113 टोकन तथा तुंहर हाथ एप के जरिये 5689 टोकन जारी किए गए हैं। राज्य में धान खरीदी निर्बाध रूप से जारी है। अधिकारी धान खरीदी व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखे हुए हैं। सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव हो रहा है। अब तक 5 लाख 95 हजार 022  टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 2 लाख 60 हजार 849  टन धान का उठाव हो चुका है।

टोकन के लिए किसान परेशान, सरकार की नीयत ठीक नहीं- भाजपा
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कोरिया और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर जिले में टोकन तुंहर द्वार एप नहीं खुलने से किसानों को ऑफ लाइन टोकन के लिए किसानों को चक्कर लगाने मजबूर होने के कारण एक फीसदी किसानों की भी धान खरीदी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं थी कि एक नवंबर से धान खरीदी करे। जबकि सारा व्यय केंद्र सरकार करती है। भाजपा के दबाव में राज्य सरकार ने 1 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान तो कर दिया लेकिन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं।
 

संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा अक्टूबर माह से ही लगातार चेताती आ रही है कि एक नवंबर से धान खरीदी की ठोस व्यवस्था की जाए। बारदाने के लिए भी भाजपा हर साल कई माह पहले से कहती रही है लेकिन भूपेश बघेल सरकार की नीयत की खोट सामने आ जाती है। इस बार भी यही स्थिति है। पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि जिन समितियों में 35 हजार किसानों की धान खरीदी होना है, वहां पखवा?े भर में मात्र 300 किसानों से धान खरीदी साबित कर रहा है कि सरकार की मंशा ठीक नही। किसान जब टोकन लेने जाते हैं तो कहा जाता है कि ऑनलाइन टोकन ले लें, जब एप से टोकन के लिए किसान प्रयास करते हैं तो एप खुलता ही नही। कुल मिलाकर कांग्रेस की सरकार में किसानों के किस्मत में भटकना ही लिखा है।
   किसान नेता संदीप शर्मा ने ऐसी किसान विरोधी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का आव्हान राज्य के किसानों से की है


अन्य पोस्ट