रायपुर

घासीदास जयंती के अवसर पर वार्डो में जैतखंभ के आस पास सफाई कराएगा निगम
18-Nov-2022 2:23 PM
घासीदास जयंती के अवसर पर वार्डो में जैतखंभ के आस पास सफाई कराएगा निगम

रायपुर, 17 नवम्बर। नगर निगम 18 दिसम्बर  रविवार को बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी के सभी  वार्डो में स्थित जैतखंभ के आस पास साफ-सफाई, चूना लाईनिंग, दवाई  छिडक़ाव, पानी के टैंकर सहित समुचित व्यवस्था करेगा। निगम  आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सभी 10  जोन कमिश्नरों  अपर आयुक्तों, ईई (जल), उपायुक्त स्वास्थ्य एवं निगम स्वास्थ्य अधिकारी को  आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया है। ऐसी व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा पहली बार की जा रही है। राजधानी में बड़ी संख्या में गुरूघासीदास के उपासक निवास करते हैं, और यह पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।


अन्य पोस्ट