रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर। राहगीरों का रास्ता रोककर लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे लूटा गया मोबाईल बरामद किया है।
उरला पुलिस को एक माह पूर्व मेटल पार्क रोड के पास हुए लूट के 2 आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे से लूट का 1 नग मोबाईल कीमती 15 हजार रू बरामद किया गया है।
उरला पुलिस ने बताया कि निहाल रंजन निवासी सांकरा ड्यूटी करके अपने घर वापस लौट रहा था। औद्योगिक क्षेत्र के मेटल पार्क के पास पहुुंचा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति , उसकी गाड़ी को रास्ते में रोका और मारपीट कर मोबाईल को लूट कर फरार हो गये। निहाल बीच-बचाव कर उन्हे पकडऩे की कोशिश किया गया किन्तु आरोपी वहां से भाग गये। निहाल की रिपोर्ट पर धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उरला पुलिस ने निहाल से पूछताछ कर एवं आरोपी लडक़ों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की एवं 02 आरोपियों को गिरफतार कर आज ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। सुरेश कुमार 29 वर्ष और संजीव कुमार उम्र 18 साल निवासी चुनचुनिया थाना सरगांव मुंगेली हॉल निवास कण्डरका बेमेतरा है।