रायपुर

तीसरी मंजिल से कूदे युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत
17-Nov-2022 5:59 PM
तीसरी मंजिल से कूदे युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवम्बर। शहर में एक युवक तीसरे माले से कूद गया। इलाज के दौरान उसकी एम्स में मौत हो गई। मामला इंद्रप्रस्थ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है रूपेश बघेल नाम का 21 वर्षीय युवक केसलूर थाना के ग्राम परपा बस्तर का रहने वाला था। वह हाल में इंद्रप्रस्थ फेस-2 के एलआईजी मकान नंबर 517 में किराए से रहता था।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार युवक को गंभीर हालत में एम्स भर्ती करवाया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रूपेश के दोस्तों का कहना है कि वे लोग बुधवार को दोपहर खाना खा रहे थे। रूपेश को भी उन्होंने खाने के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। और रूम का दरवाजा बाहर से लगाकर नीचे कूद गया। मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उसके दोस्त पंकज, हरीश, अमन  ने बताया कूदने के बाद घायल रूपेश को एम्स ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई।


अन्य पोस्ट