रायपुर

एनएसयूआई का सदस्यता अभियान 9 दिसंबर तक, भारत जोड़ो यात्रा भी
17-Nov-2022 5:55 PM
 एनएसयूआई का सदस्यता अभियान 9 दिसंबर तक, भारत जोड़ो यात्रा भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 नवम्बर। एनएसयूआई का  अग्रसेन भवन रायपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उदय 22-23 का समापन हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने अग्रसेन धाम से फोल्डर चौक तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

दोपहर के सेशन में वक्ता पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कांग्रेस के इतिहास की जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश में युवाओं को जगाने का  काम केवल एनएसयूआई कर सकती है युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है उनको सही राह दिखाना आपकी जि़म्मेदारी है आपलोग मजबूत संगठन खड़ा करें।

कार्यक्रम के समापन में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आगामी 5 माह की कार्ययोजना की जानकारी दी। इसमें सदस्यता अभियान 16 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक स्कूल व कालेजों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों को सदस्यता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कालेज केम्पस में भेंट-मुलाकात (छात्र संवाद, छात्र महापंचायत) का कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मिडिया पर सदस्यता अभियान का प्रचार करने की बात कही गई है।

 प्रदेश अध्यक्ष ने 10 प्रदेश पदाधिकारियों को किया निलंबित

मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण शिवर में अनिवार्य रूप से उपस्तिथ रहने कहा गया था, चंद पदाधिकारियों ने निर्देशो की उपेक्षा करते हुए शिविर को गम्भीरता से नहीं लिया फल स्वरूप इससे अनुशाशनहीनता मानते हुए ऐसे पदाधिकारियों को निलम्बित किया गया है।


अन्य पोस्ट