रायपुर

सभी जनपदों में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप
17-Nov-2022 5:51 PM
सभी जनपदों में लगेंगे प्लेसमेंट कैंप

रायपुर, 17  नवंबर। शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के  लिए एसआईएस इण्डिया लिमिटेड, अनुपपुर एवं भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के परस्पर सहयोग से सुरक्षा सैनिको की भर्ती का कार्यक्रम 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण रिजनल ट्रेनिंग एकेडमी अनुपपुर में देकर 65 वर्ष तक स्थाई नियुक्ति के साथ साथ बड़े औद्योगिक क्षेत्रो में पद स्थापित किया जायेगा। एसआईएस इण्डिया लिमिटेड के डिप्टी कमाण्डेट अभिषेक ने जानकारी देते हुए, बताया कि सभी विकास खण्ड कार्यालय पर सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अलग अलग भर्ती तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। यह भर्ती मेला 17 नवंबर को धरसीवां जनपद, 18 नवंबर को तिल्दा जनपद, 21 नवबंर आरंग जनपद, 22 नवबंर को अभनपुर जनपद तथा 23 नवबंर को लाईवलीवुड कॉलेज रायपुर (जोरा) में आयोजित किया जायेगा।


अन्य पोस्ट