रायपुर

सुन्दर नगर के हरि ओम ट्रेडर्स में 80 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
17-Nov-2022 3:13 PM
सुन्दर नगर के हरि ओम ट्रेडर्स में 80 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर।
नगर निगम जोन क्रमांक 5 की टीम ने सुंदर नगर स्थित एक दूकानदार पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बेचने का मामला दर्ज कर 6 हजार रूपए जुर्माना वसूला। जोन कमिश्नर  राजेश गुप्ता के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी वल्लभ शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू निरीक्षण किया।  सुन्दर नगर स्थित हरिओम ट्रेडर्स में निरीक्षण के दौरान लगभग 80 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करके सम्बंधित व्यवसायी पर तत्काल 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें भविष्य में पुनरावृति होने पर कड़ी कार्यवाही  किये जाने की चेतावनी दी गयी. वहाँ आसपास की दुकानों में निरीक्षण के दौरान मिलाकर 8000 रूपये का जुर्माना वसूला।
 


अन्य पोस्ट