रायपुर
गोदाम में सेंधमारी कर 2.88 लाख का सामान पार
17-Nov-2022 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 नवम्बर। खमतराई थाना इलाके में अज्ञात चोर गोदाम से सेंधमारी कर ट्रक में रखा टायर डिस्क कीमत 2.88लाख की चोरी कर ले गया। अपराध दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रवीण कर्मकार अडवानी कालोनी निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रावाभाठा स्थित उसके मोटर्स कार्प के यार्ड में 4 नवंबर को लाखों की चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर यार्ड के दीवार पर सेंधमारी कर अंदर रखे ट्रक मे रखा 7 टायर डिस्क की चोरी कर ले गया। इसकी कीमत 2.88 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी पर 457,380 का अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे