रायपुर

क्या हम मिथेन पी रहे...
16-Nov-2022 5:41 PM
क्या हम मिथेन पी रहे...

राजधानीवासी क्या इन दिनों मिथेन कैमिकल युक्त पानी पी रहे हैं। ऐसा अंदेशा खारून नदी के महादेवघाट एनीकट में गिरते पानी में बड़ी मात्रा में बन रहे झाग को लेकर हो रहा है। यह निगम की फिल्टरिंग व्यवस्था की भी पोल खोलता है। सड़े हुए वस्तुओं या आसपास के नालों का गंदा पानी नदी में बह रहा है। इस पानी में सोडियम, फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसा पानी चिंगरी नाला से बहकर नदी में मिल रहा है। जो मिथेन बना रहा है। यही पानी घरों में आ रहा है। इस संबंध में निगम के जल प्रभारी चीफ इंजीनियर आरके चौबे से संपर्क किया गया, तो उन्होंने यह कहकर की जल कार्य मैं नहीं देख रहा। आगे कुछ भी कहने से इंकार किया। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


अन्य पोस्ट