रायपुर
रायपुर, 16 नवंबर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी दी निशुल्क स्वास्थ शिविर और रक्तदान शिविर ममता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोवा रायपुर में 20 नवंबर रविवार को आयोजित किया जा रहा है। समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गया है। इस शिविर में सिंधी कॉन्सिल की युवा विंग एवं महिला विंग की पूरी टीम अपनी सेवा प्रदान करेगी साथ में बारह डॉक्टर की टीम डॉ.सुनील रामनानी के नेतृत्व में रहेगी।
इसके अलावा डॉ कनक रामनानी (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ पंकज पटेल (जोड एवम हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ राजू साहू (किडनी रोग विशेषज्ञ), डॉ सन्नी उत्तमानी (पेट एवम आंत रोग विशेषज्ञ), डॉ नितिन शर्मा (मधुमेह रोग विशेषज्ञ), डॉ अपराजिता मिश्रा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ निखिल मोतीरामानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ पूजा अग्रवाल ( नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ सिंह (जनरल स्पेशलिस्ट), डॉ सुरभि दुबे (मनोरग विशेषज्ञ) रहेंगे।
स्वास्थ शिविर में ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी, स्कैन, आंख की जांच, हियरिंग टेस्ट, एचबी, यूरिक एसिड,शुगर टेस्ट, एचबीएसएजी,डायबिटिक न्यूरोपैथी टेस्ट बारह प्रकार की निशुल्क जांच रहेगी। पंजीयन टीम में गुलाब खत्री, नितीन कृष्णानी, आशीष वासवानी, राशि बलवानी, नीरज मनवानी, नीलम कुकरेजा, लक्ष्मी बजाज, प्रदीप सिहानी हैं।