रायपुर

पैलोटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 18-19 को
16-Nov-2022 5:35 PM
पैलोटी कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार 18-19 को

रायपुर, 16 नवंबर। सैंट विंसेंट पैलौटी महाविद्यालय में नेक स्पॉन्सर, नेशनल सेमिनार का आयोजन 18 व 19 नवंबर को किया जा रहा है, जिसका विषय बहु विषयक शिक्षा एवं समग्र विकास-एक गुणवत्ता परक पहल विषय में चर्चा होगी।

सेमिनार के संयोजक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में नई शिक्षा नीति बहुत ही जल्द प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होने वाली है, उसी के ऊपर मंथन एवं जागरूकता के उद्देश्य से इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. अरुणा पलटा वाइस चांसलर हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग होंगी। प्रथम दिवस कार्यक्रम में  प्रमुख वक्ता के रूप में प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा कुलपति  ठाकरे विवि, विषय - नई शिक्षा नीति - राष्ट्रीयता की पोषक,  द्वितीय सेशन डॉ. एस .श्रीनिवास, (डिप्टी एडवाइजर , बेंगलुरू ) विषय -अनुसंधान और नवाचार। दूसरे दिन,डॉ.संजय कवीश्वार डीन (आर टी एम नागपुर ) विषय - शिक्षार्थियों के समग्र विकास के लिए जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाना। प्रोफेसर ए.के. गुप्ता (रविवि) मुख्य वक्ता होंगे। इनका विषय - एनएएसी संशोधित प्रत्यायन ढांचा है।  संगोष्ठी समन्वयक उप प्राचार्य डॉ.जी पदमा गौरी, आयोजन सचिव पूजा राठी   ने बताया कि सेमिनार में स्पॉट  रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट