रायपुर

सेवा समाप्ति का आदेश वापस नहीं हुआ, तो सोमवार को प्रदर्शन करेंगे जलसंसाधन कर्मी
16-Nov-2022 5:34 PM
सेवा समाप्ति का आदेश वापस नहीं हुआ, तो सोमवार को प्रदर्शन करेंगे जलसंसाधन कर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवम्बर। छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनने के पूर्व चुनावी घोषणा पत्र में तथा अनेकों बार मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के तहत किसी भी प्रकार की सेवा समाप्ति व छटनी किसी विभाग में नियमितीकरण भले न हो किन्तु सेवा समाप्ति नहीं की जानी है। फिर भी जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग क्रमांक एक काली मंदिर के पीछे के अधिकारी मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए सात आठ वर्षो से संविदा कलेक्टर दर पर कार्यरत महिला कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की गई है। इसके विरोध में संविदा दैनिक वेतन भोगी कलेक्टर दर में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा दोषी अधिकारी का घेराव प्रदर्शन दोपहर 12 से 1 बजे तक किया जावेगा। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा एवं इदरीश खान ने बताया है कि सेवा समाप्ति से आक्रोशित अनियमित कर्मचारी जल प्रबंध संभाग क्रमांक एक काली मंदिर के पीछे आज प्रदर्शन कर सेवा में वापस लेने की मांग के साथ प्रदर्शन किया।  कर्मचारी नेता अजय तिवारी, संजय शर्मा, सीएल दुबे, बीपी कुरील आदि नेताओं ने संविदा कर्मचारी नेता देवेश साहू एवं संदीप पांडे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यपालन अभियंता बोरकर मीटिंग में व्यस्त थे उनके सहायक मिश्रा  से चर्चा हुई उन्होंने आश्वस्त किया है कि आदेश वापस लिया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है आज शाम तक आदेश वापस नहीं होगा तो सोमवार को पुन: जोरदार घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट