रायपुर

2.55 करोड़ के प्लाट पर 35 लाख पेशगी लेकर मुकरा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
16-Nov-2022 3:57 PM
2.55 करोड़ के प्लाट पर 35 लाख पेशगी लेकर मुकरा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर।
राजधानी में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन के मालिक के द्वारा पूर्व में बिक्री की गई भूमि पर मालिकाना बता कर दोबारा सौदा करने के मामले में पुलिस ने भूमि के मालिक भोजन लाल पर केस दर्ज किया है।
जमीन धोखाधड़ी मामले में सख्ती होने के बाद अब पुराने मामले उजागर हो रहे हैं। अब करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें जमीन मालिक ने पूर्व में बिक्री किए गए जमीन पर मालिकाना हक बताकर 2 करोड़ 55 लाख में सौदा कर दिया। 35 लाख बयाना लेकर जमीन बेचने से मुकर गया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक हरी नारायण गुप्ता गीतांजली नगर निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि भोजन लाल चौधरी ने अपने अशोका रतन के पास स्थित 2624 वर्ग फुट भूमि को 26 जुलाई 22 को हरी नारायण से जमीन को 2 करोड़ में बेचने का सौदा किया गया। जिसके लिए ब्याना के तौर पर पेशगी 35 लाख कि मांग की गई। भोजन लाल ने ब्याना मिलने पर के बाद इकरारनामा बनाकर उस पर हस्ताक्षर करवा लिया। और बाकी रकम रजिस्ट्री के समय अदायगी के लिए कहा गया। चार महिने बाद जब रजिस्ट्री हरी नारायण ने कहा तो आरोपी इससे मुकर गया। जिसपर जानकारी में बताया कि यह भूमि किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। जिसे भोजन लाल ने धोखे से फर्जी दस्तावेज बनाकर पुन: बिक्री कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 420,34 का अपराध दर्ज कर कारवाही की गई।
 


अन्य पोस्ट