रायपुर

तेलघानी नाका का पुराना पुल 5 दिसंबर तक बंद रहेगा
16-Nov-2022 3:57 PM
तेलघानी नाका का पुराना पुल 5 दिसंबर तक बंद रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवम्बर। 
तेलघानी नाका स्थित पुराने ओवरब्रिज 5 दिसंबर तक ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद किया जा रहा है। ईई, सेतु संभाग रायपुर के मुताबिक  तेलघानी नाका  नये आरओबी निर्माण कार्य में पहुंचमार्ग के डिवाईडर / कैश बेरियर एवं कस्ट के कार्य  होंगे।इसके लिए  नाका के पुराने आरओबी से गुजरने वाले यातायात को तेलघानी अंडरब्रिज पर परिवर्तित करने की अनुमति मांगी है। इसके चलते 5 दिसंबर तक आरओबी  बंद रहेगा।तेलघानीनाका के पुराने आर.ओ. बी. पर वर्तमान में हल्के वाहनों का आवागमन होता हैं। इस  यातायात को बंद किये जाने पर गुढिय़ारी तरफ से तेलघानी नाका पर आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तेलघानी नाका पर अंडरब्रिज उपलब्ध है। निर्माण कार्य आवश्यक है, तेलघानी नाका से गुढिय़ारी पहुंच मार्ग में निर्मित पुराने आरओबी के यातायात को बंद किया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग (तेलघानी नाका पर निर्मित अंडर ब्रिज) यातायात दबाव के अनुरूप एवं सुरक्षा उपायों के मापदंड अनुसार हो। प्रतिबंधित होने वाले मार्ग, स्थानों पर सूचना बोर्ड एवं वाहनों के डायवर्सन के लिए पर्याप्त रूप से कर्मचारी अवश्य तैनात किए जाएं।मार्ग में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कर प्रतिबंधित मार्ग को पूर्णत: बंद किया जाए।यह अनुमति  15 नवम्बर से 5 दिसम्बर -22 तक के लिए दिया जाना उचित होगा। इन शर्तों का पालन नहीं करने पर अनुमति निरस्त मानी जाएगी।

कलेक्टर ने  रायपुर तेलघानी नाका से गुढियारी पहुंच मार्ग में निर्मित पुराने आरओबी के यातायात को प्रतिबंधित कर वाहनों के आवागमन को वैकल्पिक मार्ग अंडरब्रिज की ओर परिवर्तित करने की अनुमति 1 माह तक के लिए प्रदान की जाती है।


अन्य पोस्ट