रायपुर

फुंडहर चौक में ट्रैफिक जाम से निपटने पुलिस और निगम ने बनाई नहीं व्यवस्था, पालन नहीं किया तो गाडिय़ां होंगी जब्त
15-Nov-2022 6:40 PM
फुंडहर चौक में ट्रैफिक जाम से निपटने पुलिस और निगम ने बनाई नहीं व्यवस्था, पालन नहीं किया तो गाडिय़ां होंगी जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवम्बर। फुंडहर चौक की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने के संबंध में यातायात पुलिस रायपुर और जोन आयुक्त ने स्थानीय व्यापारियों की बैठक की। फुंडहर चौक के सर्विस रोड पर वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक पार्किंग किए जाने से अव्यवस्था हो रही थी।

 एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल ने स्वयं चौक का निरीक्षण कर सुगम यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वाले कारकों की पहचान कर त्वरित समाधान करने कहा। आज की बैठक में व्यापारियों ने डीएसपी गुरजीत सिंह को बताया कि वाहन चालकों द्वारा लापरवाही सर्विस रोड और नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दिया जाता है। हटाने बोलने पर वाद विवाद और अपना धौंस दिखाया दिया जाता है।   सिंह एवं जोन कमिश्नर दिलीप कोसरिया ने फुंडहर चौक का  निरीक्षण कर निम्नानुसार व्यवस्था का फैसला किया।

फुंडहर चौक में ग्राहकों के वाहनों के सुव्यवस्थित पार्किंग 6 ट्रैफिक वार्डन की व्यवस्था होगी।

 दुकान के बाहर नालों के ऊपर बनाए गए अवैध पाटे को हटाकर चौक में दुकानदारों द्वारा सर्विस रोड के किनारे नाले के ऊपर अवैध रूप से 1 फिट ऊंचा पाटे का निर्माण किया गया है। तीन दिन के भीतर उक्त अवैध पाटे को तोड़ समतल किया जाएगा।

चौक पर जबरदस्ती वाहन खड़ी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791 91234 दिया गया।

बैठक के दौरान फुंडहर चौक के व्यापारी गणों द्वारा अपनी कुछ समस्याएं बताई गई। सर्वप्रथम भारी मालवाहक वाहनों का ग्राम फुंडहर से आवागमन पूर्णत: प्रतिबंध किए जाने सर्विस रोड पर दोनों और रंबलर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किए जाने एवं पीक आवर में चौक पर ट्रैफिक पुलिस का जवान तैनात करने का आग्रह किया । इस पर श्री गुरजीत सिंह द्वारा जल्द ही जिला सडक़ सुरक्षा समिति बैठक में उक्त बिंदुओं को संज्ञान में लाते हुए निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया।


अन्य पोस्ट