रायपुर
नियमितीकरण की मांग को लेकर एकजूट हो रहे कर्मचारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवम्बर। छत्तीसगढ़ में अनियमित कर्मचारी राज्य सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोलने जा रहे है। राजधानी रायपुर में अनियमित कर्मचारियों के 50 से अधिक संघ सरकार का ध्यानाकर्षण करने जा रहे है। 20 नवंबर को सभी अनियमित कर्मचारी रायपुर में एकत्रित होंगे।
छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि, कांग्रेस सरकार ने अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, छटनी न करने और आउट सोर्सिग बंद करने का वचन दिया है।
लेकिन 4 साल होने के बाद भी अनियमित कर्मचारी (संविदा, दैनिक वेतन भोगी कलेक्टर दर/आयुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट (आउटसोर्सिंग) अनियमित ही है। कांग्रेस की सरकार ने नियमितीकरण नहीं किया, आउटसोर्सिग बंद नहीं किया, कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन वृद्धि रोक दिया गया।
प्रांतीय संयोजक ने आगे बताया कि, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा जिसमें 50 से अधिक अनियमित संघों की सहभागिता है। ये सभी संघ 20 नवम्बर रविवार को रायपुर में ध्यानाकर्षण सभा करने वाले है।
अनियमित कर्मचारियों के 50 संघ रायपुर में करेंगे ध्यानाकर्षण सभा, सरकार पर लगाए ये