रायपुर
छसबल की 15 कंपनियां गुजरात चुनाव कराएंगी
15-Nov-2022 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 नवम्बर। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के 1500 जवान गुजरात में तैनात होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से 2 आईपीएस समेत कुल 6 अधिकारी पुलिस ऑबजर्रवर नियुक्त किए गए हैं। इनमें अजातशत्रु बहादूर सिंह, जेआर ठाकुर, राजेश अग्रवाल, नीरज चंद्राकर, संतोष महतो, आरपी प्रधान, पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 10 बटालियन की 15 कंपनियां पुरे गुजरात में तैनात होंगी। पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश के अनुसार इन कंपनियों को 24 नवंबर तक गुजरात पहुंचना है। इनके लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे