रायपुर

नेहरू ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए पूरा जीवन लगाया-महंत
14-Nov-2022 6:25 PM
 नेहरू ने सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए पूरा जीवन लगाया-महंत

रायपुर, 14 नवम्बर। विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में लगे पं. जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पं. नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महंत ने कहा कि पं. नेहरू ने किसानों मजदूरों एवं सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया।


अन्य पोस्ट