रायपुर

पंजाबी सनातन सभा के पारिवारिक दीपावली मिलन में रंगारंग कार्यक्रम
14-Nov-2022 6:23 PM
पंजाबी सनातन सभा के पारिवारिक दीपावली मिलन में रंगारंग कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 नवम्बर। इंडियन आईडल के पिछले सीजन 12 में अपने अनोखे अंदाज में गायकी से धूम मचाने वाली सिंगर शन्मुख प्रिया ने कल रात रायपुर के पंजाब केसरी भवन में वहां उपस्थित 1500 लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया।अवसर था पंजाबी सनातन सभा के पारिवारिक दीपावली मिलन समारोह का। शन्मुख ने प्यार मेरा दीवाना, तेरी झलक श्रीवल्ली, झूम झूम झूम बाबा आदि गाना गाया। उनके गायकी का अंदाज कुछ ऐसा है देर तक युवा डांस करते रहे।

जीटीवी सारेगामा फेम राकेश शर्मा ने भी अपने अंदाज में कुछ गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। उन्होंने ओम नमो नमो, नमो शिवाय गाकर कार्यक्रम की शुरुवात की,फिर पिया रे, पिया रे और तेरी दीवानी आदि प्रसिद्ध गाना गाया।

हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे ने भी चुटीले अंदाज में लोगों को गुदगुदाते रहे। शहर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत सभा के अध्यक्ष सुनील डोगर ने किया। शन्मुख प्रिया का स्वागत युवा मंडल अध्यक्ष विकास विग एवम् अर्चना डोगर ने किया।

संगीत के बाद समाज के लोग एक दुसरे से मिलकर दीपावली की बधाई दी।

कार्यक्रम में महासचिव सतिंदर कोहली, राजीव विग, विनोद पाहवा, रोहित अरोरा, आकाश विग, विकास चोपड़ा, राजीव गेरा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट