रायपुर

उरला-सिलतरा के उद्योगों में मौत का ठेका, सात दिनों में तीन मजदूरों ने अपनी जान गवाई, दो घायल
14-Nov-2022 2:41 PM
उरला-सिलतरा के उद्योगों में  मौत का ठेका, सात दिनों  में तीन मजदूरों ने अपनी जान गवाई, दो घायल

रायपुर,14 नवंबर। शहर से लगे औद्योगिक क्षेत्रों में आये दिन जान का खतरा बना रहता है। सम्ताह भर में इन प्लांटों में काम करने वाले 5 मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गए। इन प्लांटों में निर्माण का काम ठेके पर किया जाता है जहां पर ठेकेदार जल्दी से जल्दी काम निपटाने और जादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से काम लिया जाता है। इन कामों के लिए जादातर ठेकेदार बाहर से आये मजदूरों का सहारा लेते है। जो रोजी-रोटी की तलाश में इन प्लांटों में ठेका मजदूरी करते है। ठेकेदार इन मजदूरों से पैसे की एवज में मनमाना का भी लेते है। मजदूर भी जादा पैसे के लालच में फस कर जान जोखिम में डालकर काम करते है। ऐसे में पूरी जवाबदारी ठेकेदार की होती है पर ठेकेदार मजदूरों से बिना सुरक्षा के काम कराते है। जिसमें जादातर मजदूर काम करते समय या तो घायल हो जाते हैं या फिर दुर्घटना में मौत भी हो जाती है। जिसके बाद मजदूर परिवार को ना मुवावजा दिया जाता है। न ही इलाज के लिए पैसे दिये जाते है,और न ही परिवार के सदस्यों को नैकरी।

एैसा ही मामला धरसीवां इलाके का है जंहा पर भगवती स्टील प्लांट में बिना सुरक्षा उपकरण के रूफ पर सिट लगाने का काम चल रहा था। मजदूर छत पर सीट लगा रहे थे। इसी बीच प्रेमदास मैरीशा सतनामीपारा सिलतरा निवासी का पैर फिसला छत से निचे गिर गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने घायल को  हस्पताल में इलाज के लिऐ भेज दिया। जहां इलाज के दौरान प्रेमदास की मौत हो गई। पुलिस ने ठेकेदार पर 287,304 का अपराध दर्ज किया है।

इधर उरला थाना इलाके में रियल इस्पात कम्पनी बोरझारा में बिना सुरक्षा के काम करते समय फैक्टरी में केमिकल ब्लॉस्ट होने से वहां काम कर रहे सूरज अगरिया एमपी निवासी इसकी चपेट में आ गया। कम्पनी प्रबंधन ने घायल मजदूर को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बूरी तरह केमिकल से झूलस जाने की वजह से इलाज के दौरान राजू अगरिया की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना की जांच कर कम्पनी प्रबंधन पर 304 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट