रायपुर
क्रय समिति और सप्लायर के बीच समझौता, उर्वरक 1350 रूपए बोरी
14-Nov-2022 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उर्वरकों की बिक्री के लिए दरें निर्धारित
रायपुर, 14 नवंबर। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति एवं रासायनिक उर्वरक प्रदायकों के मध्य वर्चुअल रूप से निगोसियेशन बैठक हुई। बैठक में रबी सीजन 2022-23 के लिए रासायनिक उर्वरकों के कृषक विक्रय दर का निर्धारण किया गया।
राज्य स्तरीय उर्वरक क्रय समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के कृषकों के लिये डीएपी उर्वरक 1350 रूपए प्रति बोरी, एनपीके हेतु 1350 रूपए प्रति बोरी, एसएसपी पावडर 494 रूपए प्रति बोरी, एसएसपी दानेदार 635 रूपए प्रति बोरी और जिंकटेड एसएसपी पावडर 514 रूपए प्रति बोरी एमआरपी निर्धारित किया गया। उल्लेखनीय है कि नीम यूरिया उर्वरक की दर भारत सरकार द्वारा प्रति बोरी 266.50 निर्धारित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे