रायपुर

निगम के सभी जोन कार्यालयों में आज से निराश्रित पेंशन शिविर
14-Nov-2022 2:39 PM
निगम  के सभी जोन कार्यालयों में आज से निराश्रित पेंशन शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवम्बर।
निगम के सभी 10 जोन के कार्यालयों में निराश्रित पेंशन योजना के अंतर्गत आ रही संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखकर शिविर लगाए जाएंगे।
निगम उपायुक्त एवं शहरी गरीबी उपशमन विभाग की प्रभारी अधिकारी श्रीमती कृष्णा देवी खटीक ने बताया कि आज सोमवार को  जोन 1 खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय, 15 नवंबर को  जोन 2 शहीद स्मारक स्कूल परिसर कार्यालय, 16 नवंबर को जोन 3 शंकरनगर पानी टंकी परिसर कार्यालय, 17 नवंबर को जोन 4 मोतीबाग पानी टंकी परिसर कार्यालय, 18 नवंबर को जोन 5 लाखे नगर ईदगाहभाठा पानी टंकी परिसर कार्यालय, 21 नवंबर को जोन 6 भाठागांव नया बस स्टैण्ड परिसर कार्यालय, 22 नवंबर को जोन 7 अग्रसेन चैक के समीप आमापारा स्थित जोन कार्यालय, 23 नवंबर को जोन 8 मोहबाबाजार स्थित जोन कार्यालय, 24 नवंबर को जोन 9 मोवा सामुदायिक भवन परिसर कार्यालय और 25 नवंबर को जोन 10 अमलीडीह पानी टंकी परिसर कार्यालय में दोपहर 12 बजे से शिविर आयोजन किया जायेगा।

सभी 10 जोन कार्यालयों ने निराश्रित पेंशन योजना संबंधित समस्याओं का निराकरण करने शिविर नियत तिथि पर उक्त दिवस पर दोपहर 12 बजे से लगाए जाएंगे। सभी जोन कमिश्नरों को  हितग्राहियों की पेंशन संबंधी आ रही समस्याओं से नगर निगम मुख्यालय के शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग को अवगत कराने कहा गया है।


अन्य पोस्ट